उत्तर प्रदेश, नोएडा: राहुल गांधी ने इलेक्ट्रिकल कंपनी में देखा काम, कर्मचारियों से की बातचीत

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईकोटेक-3 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी का कामकाज देखा। वहीं, कर्मचारियों से भी उनके बारे में जाना। इस दौरान गाजियाबाद से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता डॉली शर्मा भी मौजूद रहीं।

राहुल गांधी का काफिला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी पहुंचा। यहां उन्होंने लगभग ढाई घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में बन रहे टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की उत्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा और कर्मचारियों से संवाद भी किया। राहुल गांधी के इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। वहीं, मीडिया से भी दूरी बनाई रखी गई। राहुल गांधी एक्सप्रेसवे के रास्ते परी चौक, अल्फा चौक, एलजी चौक होते हुए फैक्टरी पहुंचे। उनके काफिले के गुजरते समय कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोकना पड़ा, जिससे मार्ग पर हल्का जाम भी लगा।

सुरक्षा के दृष्टिगत फैक्टरी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेता के भाई की शादी में राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके थे। इस कारण उन्होंने कंपनी पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। दौरे के दौरान राहुल गांधी ने औद्योगिक क्षेत्र की जमीनी हकीकत को देखा। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। उनके अचानक दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया और एसीपी बीएस वीर स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।

फिजियोथेरेपी के लिए आते रहते राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर नोएडा के सेक्टर-31 स्थित में अपने पारिवारिक डॉक्टर की क्लीनिक पर फिजियोथेरेपी के लिए आते रहते हैं। फिजियोथेरेपी के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाते हैं। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। उनकी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी भी नोएडा आती रहती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img