उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से हमला कर की हत्या, पैसो को लेकर हुआ था विवाद

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में कस्बा बहादुरगढ़ स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां छोटे भाई पर अपने ही बड़े भाई की चाकू गोदकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार पुत्र नरेश कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष) की गुरुवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उमेश की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची है। शुरुआती जांच में युवक की मौत संदिग्ध लग रही थी। परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। जांच का एंगल बढ़ा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर द्वारा बताया गया जानकारी करने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि उमेश शराब पीने का आदि था और आए दिन घर में तोड़फोड़ और हंगामा था। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गुरुवार की रात को भी उमेश परिवार के लोगों से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था ताकि नौकरी लग सके।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मृतक के छोटे भाई दीपांशु के द्वारा उमेश पर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और सभी तथ्यों पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button