Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Haryana: योगासन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana: योगासन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड, पंचकूला में योगासन का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी

रिपोर्ट /कोमल रमोला

पंचकूला 18 जून : प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में हरियाणा के 11 प्रतिभाशाली योगासन खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। आज इन सभी खिलाड़ियों ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य तथा हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने योगासन खिलाड़ियों अभिषेक, सुमित, अर्जुन, विकास लाठर, बिजेंद्र कुमार यादव, हरी शंकर, मधु, सृष्टी, देवी, मनीषा, देवांशी के साथ- साथ हरियाणा टीम के कोच अंश चौधरी, नितिन कुमार , कीर्ति एवं राष्ट्रीय टीम विकास पचौरी, कोमल, डॉ जसप्रीत, संदीप को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगासन केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं योगासन के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि योगासन खेल तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और राज्य सरकार के सहयोग से भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक अवसर, संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा योगासन को खेल के रूप में स्थापित करने के लिए हरियाणा योग आयोग सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर योगासन खिलाड़ियों के साथ हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, कु० प्रियंका, योग प्रशिक्षक, रमेश तथा नीरज भाटिया उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि ये सभी योगासन के खिलाड़ी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परेड ग्राउंड, पंचकूला में योगासन का प्रदर्शन भी करेंगें ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें