Uttar Pradesh : यूपी एटीएस ने बुलंदशहर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बुलंदशहर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एटीएस को पिछले काफी समय से इनकी गतिविधियों के बारे में खुफिया इनपुट मिल रहे थे। पुख्ता जानकारी और सर्विलांस के आधार पर टीम ने बुलंदशहर में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।

एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम अकबरपुर कोतवाली देहात और फैजान पुत्र शनीमुद्दीन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बुलंदशहर में पहचान छुपाकर स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि ये सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और हैंडलर आबिद जट के संपर्क में थे।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये किसी बड़ी देश विरोधी साजिश को अंजाम देने या स्थानीय स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने की फिराक में थे। एटीएस टीम दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान से इन्हें क्या निर्देश मिल रहे थे, इनके पास से क्या हथियार या दस्तावेज बरामद हुए हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इनके नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं। इस मामले में आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img