पड़ोसी ने किशोर का हाथ मरोड़ा, केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पड़ोसी ने किशोर का बुरी तरह से हाथ मरोड़कर मारपीट की और उसे गालियां दी। आरोपी पड़ोसी की इस हरकत के बाद से पीड़ित किशोर सदमे में है। बच्चे के पिता ने थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ट्रिडेंट एंबेसी सोसाइटी निवासी राहुल देव सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी हेमंत कार्तिक ने बिना बात उनके 13 वर्षीय बेटे के साथ गाली-गलौज की। उनके बेटे ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर उसका हाथ मरोड़ दिया। इस घटना के बाद से उसका बेटा गहरे सदमे में है। वहीं, मासूम के साथ हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी जाहिर है। इस मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img