Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Ground Report: दिल्ली में बढ़ते पावर कट पर सियासत गरम, शंकरपुर के लोगों की बढ़ी परेशानी

Ground Report: दिल्ली में बढ़ते पावर कट पर सियासत गरम, शंकरपुर के लोगों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में पावर कट को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर विपक्ष लगातार बिजली कटौती के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेर रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

हमारी टीम ने पावर कट की सच्चाई जानने के लिए ग्राउंड ज़ीरो का रुख किया और शंकरपुर इलाके में लोगों से बातचीत की। वहां के निवासियों ने साफ तौर पर बिजली कटौती की शिकायत की और कहा कि अब नियमित रूप से घंटों तक बिजली गुल रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह लाइट जाती है, तो दो से तीन घंटे तक वापस नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 12 सालों में बिजली की ऐसी समस्या कभी नहीं रही, लेकिन पिछले कुछ महीनों से हालात बदल गए हैं। कई घरों में तो इनवर्टर खराब पड़े थे क्योंकि जरूरत ही नहीं पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा इनवर्टर खरीदने की नौबत आ गई है।

शंकरपुर में वीरवार रात को हुए एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे आयोजन में खलल पड़ा और लोगों को भारी असुविधा हुई। लोगों ने आशंका जताई कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी में बड़ी परेशानी हो सकती है।

दिल्ली सरकार के लिए यह समस्या बड़ा सबक बन सकती है। बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बिजली की खपत भी बढ़ेगी और अगर सरकार ने समय रहते समाधान नहीं निकाला तो हालात और बिगड़ सकते हैं। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर लगातार सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है और जनता की नाराजगी भी धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें