Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Bulandshar News : (अवनीश त्यागी) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से चोरी के गहने, अवैध हथियार और स्कूटी बरामद की है।

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

जनपद के खुर्जा नगर पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने दी जानकारी

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस को पिसावा की तरफ से स्कूटी पर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आमिर घायल हो गया।

पूछताछ में बदमाश ने दिए साथियों के बारे में जानकारी

पूछताछ में आमिर ने बताया कि उसके दो साथी रामगढ़ी गेट पर इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने वहां से इरफान पुत्र मुन्नु और इरफान पुत्र मौहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश आमिर मेरठ के इकबाल नगर का रहने वाला है। दोनों इरफान क्रमशः हापुड़ रोड और श्याम नगर शालीमार गार्डन के निवासी हैं।

बरामद हुई चोरी के गहने और अवैध हथियार

बदमाशों से चोरी के सोने-चांदी के गहने, अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और स्कूटी बरामद हुई है। ये बदमाश 22 अप्रैल और 18 जून 2025 को खुर्जा नगर में घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों में शामिल थे। इन मामलों में थाना खुर्जा नगर में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई से यह साबित कर दिया है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें