Operation Amanat RPF: ऑपरेशन अमानत के तहत आनंद विहार आरपीएफ ने यात्री को सुरक्षित लौटाया करीब 50 हजार रुपये का कीमती सामान

Operation Amanat RPF: ऑपरेशन अमानत के तहत आनंद विहार आरपीएफ ने यात्री को सुरक्षित लौटाया करीब 50 हजार रुपये का कीमती सामान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का करीब 50 हजार रुपये मूल्य का कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटाया है। यह मामला 6 दिसंबर 2025 का है, जब यात्री रोशन पुत्र राज किशोर शाह ने दो बैग आरपीएफ पोस्ट आनंद विहार पर जमा कराए। यात्री ने आरपीएफ को बताया कि स्टेशन परिसर में एक महिला ने उससे मदद मांगी थी और अपना सामान बाहर तक ले जाने के लिए कहा था। इसी दौरान टिकट चेकिंग शुरू हो गई और महिला अचानक भीड़ में गायब हो गई। काफी देर तक महिला की तलाश की गई और स्टेशन पर अनाउंसमेंट भी कराया गया, लेकिन जब महिला का कोई पता नहीं चला तो दोनों बैग सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिए गए।

आरपीएफ पोस्ट आनंद विहार पर तैनात महिला कांस्टेबल शालू की मौजूदगी में दोनों बैगों की विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। आरपीएफ द्वारा जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि बैग यात्री पूजा कुमारी का है। इसके बाद आरपीएफ ने महिला को सूचित किया कि उसका सामान सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट आनंद विहार पर रखा गया है।

सूचना मिलने के बाद 14 दिसंबर 2025 को यात्री पूजा कुमारी आरपीएफ पोस्ट आनंद विहार पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने दोनों बैगों की पहचान की। बैग की जांच में सोने की एक अंगूठी, सोने के कान के टॉप्स की एक जोड़ी, सोने की नोज पिन, एक चांदी का लॉकेट और एक जोड़ी आर्टिफिशियल पायल बरामद हुई। यात्री ने सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई।
आरपीएफ के एएसआई अजय मलिक और महिला कांस्टेबल शालू द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पूरा सामान सही-सलामत यात्री पूजा कुमारी को सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने आरपीएफ का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी, सतर्कता और तत्परता की जमकर सराहना की। यह घटना रेलवे यात्रियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत करती है।

मानसरोवर पार्क के श्री ज्वाला मंदिर में दिनदहाड़े हत्या, पुजारी की पत्नी की धारदार हथियार से मौत

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img