Noida Expressway Accident: सेक्टर-82 कट पर तीन गाड़ियों की टक्कर, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

Noida Expressway Accident: सेक्टर-82 कट पर तीन गाड़ियों की टक्कर, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

नोएडा। Noida-Greater Noida Expressway पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-82 कट के पास तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो और दो ईको कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और असावधानी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल आशा देवी, राजाराम, रीना, श्रीपाल और रवि को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 55 वर्षीय आशा देवी ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल बदायूं जिले के ग्राम रिसौली के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। स्कॉर्पियो चालक भी घायल है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img