Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida smart meter campaign: स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए जिले में जागरूकता अभियान शुरू

Noida smart meter campaign: स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए जिले में जागरूकता अभियान शुरू

नोएडा। जिले में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों से अवगत कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान करना, मीटर की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी देना और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना है, ताकि बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाया जा सके।

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लाइव डेमो, फील्ड विजिट, उपभोक्ता संवाद शिविर और मोबाइल ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बताया जाएगा कि स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है और किस तरह इससे बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी मिलती है। साथ ही मीटर से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।

स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को अपनी ऊर्जा खपत की सटीक जानकारी तुरंत मिल जाती है, जिससे वे अनावश्यक बिजली उपयोग को कम कर सकते हैं। इसके अलावा बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है, मीटर रीडिंग में त्रुटि की संभावना खत्म होती है और समय पर बिल जनरेशन सुनिश्चित होता है। डिजिटल भुगतान की सुविधा भी स्मार्ट मीटर के साथ सहज हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरत है और इससे बिजली व्यवस्था अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनेगी।

अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान प्राप्त सुझावों और शिकायतों को भी दर्ज किया जाएगा, ताकि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके। बिजली विभाग का मानना है कि स्मार्ट मीटरिंग से न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक मजबूत और कुशल बनेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें