Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Fire: ओल्ड सीलमपुर इलाके में स्कूटी चार्जिंग धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

Delhi fire news, Old Seelampur fire, scooty charging blast

Delhi Fire: ओल्ड सीलमपुर इलाके में स्कूटी चार्जिंग धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड सीलमपुर इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। एक स्कूटी चार्जिंग के दौरान जोरदार धमाके ने चार मंजिला इमारत को आग की भेंट चढ़ा दिया। घटना के समय इमारत में कपड़ों की दुकान और गोदाम थे, जिनमें रखे करोड़ों रुपये के माल की आग में पूरी तरह तबाही हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के पीछे चार्जिंग पर रखी स्कूटी अचानक फट गई। धमाके के बाद आग तेजी से फैली और देखते ही देखते इमारत के ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपर की मंजिलों तक कपड़े और स्टॉक जलकर राख हो गए। ग्राउंड फ्लोर पर कई होजरी और कपड़ों की दुकानें थीं, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर भी भारी मात्रा में कपड़े रखा हुआ था। चूंकि रविवार को दुकानें बंद थीं, इसलिए अंदर मौजूद सामान को बचाया नहीं जा सका।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए इसे उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया गया और लगभग 18 से 30 फायर टेंडर तथा 100 से अधिक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। संकरी गलियों और रेलवे लाइन के पास आने वाले मार्गों की तंग स्थिति के कारण राहत कार्य में कर्मियों को काफी कठिनाई हुई। कई गाड़ियां रास्ते में फंसी, लेकिन दमकलकर्मी चारों ओर से इमारत को घेरकर आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर संजय कुमार तोमर ने बताया कि दोपहर 4:22 बजे कॉल मिली थी। शुरुआती कार्रवाई के बाद 6:30 बजे आग को मीडियम श्रेणी में घोषित किया गया। फिलहाल ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में चुनौतियों के कारण कूलिंग ऑपरेशन में समय लग सकता है।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में स्कूटी बैटरी ब्लास्ट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें