Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में क्रिकेट विवाद में मारपीट, गांव अठसैनी में 4 घायल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में रविवार की रात क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

अठसैनी निवासी रिहान गांव के ही रहने वाले नसीम व अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। वहीं कहासुनी और गाली-गलौज होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी।

घटना में रिहान, उसका भाई सलीम और उमर और दूसरे पक्ष से नसीम और कैफ और उनके पिता अनीस घायल हो गए। रिहान पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर तमंचे से फायरिंग भी की। जिससे वह और उसके परिजन बाल-बाल बचे हैं।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें