Delhi Chhath Puja 2025: गीता कॉलोनी घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी, यमुना नदी साफ़

Delhi Chhath Puja 2025: गीता कॉलोनी घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी, यमुना नदी साफ़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गीता कॉलोनी घाट पर सफाई और स्वच्छता के काम जोरों पर हैं, और इस बार यमुना नदी साफ़ देखी जा रही है। दिल्ली सरकार ने घाटों की तैयारी के लिए जेसीबी मशीनों के जरिए सफाई का काम किया है और घाटों को पूरी तरह सजाया गया है।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष झा ने बताया कि करीब पांच साल बाद यहां छठ पूजा मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 27 साल के बाद यमुना नदी साफ़ दिखाई दे रही है। पिछली सरकारों में यमुना को साफ़ करना संभव नहीं हो पाया था, जबकि नई सरकार के प्रयासों से नदी साफ़ हुई है। इस बार छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।

घाट पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खाने-पीने का प्रबंध और साफ पानी की व्यवस्था की गई है। दूर से आने वाले लोगों के लिए रहने की भी उचित व्यवस्था की गई है। घाट निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं में दिल्ली सरकार के साथ-साथ स्थानीय पूर्वांचल समुदाय भी सहयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना नदी की सफाई और घाट तैयारियों का काम पूरा किया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img