Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगों ने 8.17 लाख रुपये की ठगी की

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगों ने 8.17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को साइबर ठगों ने कई ग्रुप में जोड़कर उससे होटल रिव्यू कर गूगल मैप पर रेटिंग देने पर धन कमाने का लालच दिया था।

नगर के मोहल्ला प्रहलाद नगर निवासी मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को उसके व्हाट्स एप पर एक अन्य व्हाट्स एप के माध्यम से एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें ऑनलाइन होटल रिव्यू कर उस पर गूगल मैप पर 5 रेटिंग देने पर धन कमाने का ऑफर दिया गया। अज्ञानतावश पीड़ित ने इसकी भागीदारी स्वीकार कर ली।

इसके बाद साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक भेजकर उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। पीड़ित से रुपये निवेश कर कुछ टॉस्क को पूरा करने के बाद धन कमाने का लालच दिया गया था। इसी दिन साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से उसकी बात कराई और उस व्यक्ति ने एक लिंक के माध्यम से एक खाते की सदस्यता उसे दिलाई गई।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई। बाद में पीड़ित ने अपने खाते से 23 हजार अलग-अलग खातों में साइबर ठगों को भेज दिए। बीती 04 नवंबर को एक अन्य व्यक्ति का उसके पास टेलीग्राम के माध्यम से संदेश प्राप्त हुआ। इस बार उसे ऑनलाइन सामान को बूस्ट करने के लिए धन कमाने का लालच दिया गया।

पीड़ित ने अपनी पत्नी के खाते से 28 अक्टूबर से नौ नवंबर तक कुल 817000 रुपये साइबर ठगों के खातों में भेज दिए। इस दौरान पीड़ित ने अपनी सभी जमा पूंजी, सोने के आभूषण आदि भी गंवा दिए। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें