उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पूर्व राज्यमंत्री पर हुए हमले का मामला, पिस्टल सहित दो लोग गिरफ्तार

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के हिरणपुरा गांव में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की है। यह घटना सोमवार रात एक सगाई समारोह में जाते समय हुई थी।

मदन चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वे अपनी इनोवा कार से हिरणपुरा गांव में एक परिचित के सगाई समारोह में जा रहे थे। मेरठ रोड हाईवे से उतरकर गांव में प्रवेश करते ही रास्ते में कुछ कार सवार युवक खड़े मिले।

पूर्व मंत्री के अनुसार, जैसे ही उनकी कार पास पहुंची, एक युवक सड़क पर आकर खड़ा हो गया और चालक को कार रोकनी पड़ी। तभी आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। कार में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बाहर आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम और शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शिवम से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। इस मामले में फॉर्च्यूनर कार मालिक राम किशोर का भांजा सूर्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img