Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Transgender Killed in Delhi: दिल्ली के मधु विहार में ट्रांसजेंडर की गला रेतकर हत्या, पूर्व पति पर आरोप

Transgender Killed in Delhi: दिल्ली के मधु विहार में ट्रांसजेंडर की गला रेतकर हत्या, पूर्व पति पर आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मधु विहार क्षेत्र में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रांसजेंडर युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात दोपहर करीब 1:32 बजे टेल्को टी-पॉइंट के पास पुल के नीचे हुई, जहां 25 वर्षीय किन्नर करण उर्फ अनु का गला रेतकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। अनु पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके का रहने वाला था और पिछले छह से सात वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़कर अपने जीवन यापन के लिए काम कर रहा था। इस घटना की सूचना मिलने पर मधु विहार थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को भागते हुए पकड़ा, जिसने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। नाबालिग के अनुसार, इस हत्या को अंजाम अनु के पूर्व पति रेहान ने दिया है, जो गाज़ीपुर इलाके का निवासी है। पुलिस फिलहाल नाबालिग की भूमिका की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि वह वारदात में शामिल था या सिर्फ चश्मदीद है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे के कारणों और आपसी संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सुराग जुटा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें