Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida: कोर्ट के बाहर पिता-पुत्री से मारपीट, दादरी एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ता को पिस्टल दिखाकर धमकी, दो गंभीर मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Noida: कोर्ट के बाहर पिता-पुत्री से मारपीट, दादरी एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ता को पिस्टल दिखाकर धमकी, दो गंभीर मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सनसनीखेज घटनाओं ने न्यायालय परिसर और कानूनी व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र में जिला न्यायालय परिसर के बाहर हुई, जहां उधार के पैसे मांगने पर एक आरोपी ने पिता और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, बेटी के कपड़े फाड़ दिए और दोनों को जबरन कार में बैठाकर अगवा करने की कोशिश की। दूसरी घटना दादरी एसडीएम कोर्ट में हुई, जहां एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर हथियारबंद लोगों ने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पिता-पुत्री पर हमले का मामला

थाना सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने पंकज कुमार नाम के व्यक्ति को फैक्ट्री लगाने के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी पैसा न लौटाने के बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर पीड़ित अपनी बेटी के साथ जिला न्यायालय में वकील से मिलने गया, जहां विवाद के दौरान आरोपी पंकज अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और पिता-पुत्री को खींचकर कार में बैठाने की कोशिश की और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि संघर्ष के दौरान बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए गए और गंदी भाषा में गालियां दी गईं।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कहा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी जांच में शामिल होंगे।

अधिवक्ता के चेंबर में पिस्टल तानकर धमकी

दूसरी घटना थाने दादरी में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता पवन नागर, जो एसडीएम कोर्ट दादरी में अधिवक्ता हैं, ने आरोप लगाया कि राजेश नागर सहित 5 लोग हथियारों के साथ उनके चेंबर में आए और पिस्टल कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों पर 20 लाख रुपये में प्लॉट खरीद के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप है। जैसे ही पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, हमला किया गया।
थाना दादरी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

दोनों मामलों में पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पैसे वापस मांगना ही हमले की वजह बना। लगातार बढ़ते ऐसे दबंगई और न्यायालय परिसर में असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर वकीलों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें