Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : मथुरा में उधारी न चुकाने पर आत्मदाह का प्रयास, तहसील में हड़कंप

Mathura News : मथुरा में गोवर्धन तहसील परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उधारी के पैसे न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़ित ने एक जाति विशेष के व्यक्ति पर पैसे हड़पने और मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

तहसील में तनाव का माहौल मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव तसिया का है। पीड़ित राजेश ने गांव के ही विष्णु नामक व्यक्ति को उधारी पर कुछ पैसे दिए थे। राजेश का आरोप है कि विष्णु न केवल पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा है, बल्कि पैसे मांगने पर उसे एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। धमकियों से परेशान होकर और अपनी मेहनत की कमाई डूबते देख, राजेश दोपहर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर गोवर्धन तहसील पहुंच गया और आत्मदाह का प्रयास किया।

इस घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लिया हिरासत में, मिला आश्वासन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राजेश को आत्मदाह करने से रोका और उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। इस दौरान राजेश के परिवार के लोग भी तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने आरोपी विष्णु के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पीड़ित राजेश का परिवार शांत हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना जिले में उधारी से जुड़े मामलों में बढ़ती हताशा को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उधारी के मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें