Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : दो दिवसीय गीता जयंती महोत्सव-2025 प्रारंभ

Mathura News : गीता शोध संस्थान वृंदावन में दो दिवसीय गीता जयंती महोत्सव प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं ने _अठारह अध्याय- अठारह श्लोक_ कार्यक्रम की संगीतमय प्रस्तुति दी। मणिपुर की रंग निकेतन सोसाइटी के सचिव गीता विद्वान अमरजीत सिंह ने _गीता की सर्वव्यापी स्वीकारोक्ति_ विषय पर व्याख्यान दिया। भक्ति वेदांत सोसाइटी सिंगापुर के अध्यक्ष अनुकम्पन दास ने गीता गीत* कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कई अन्य विद्वान वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किये।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना और ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा ने किया। दूसरे दिन मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष्य श्री गीता: एक अध्यात्मिक विज्ञान* विषय पर संगोष्ठी के अलावा अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम हुए।

संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने कार्यक्रम में चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने गीता जयंती के आयोजन और गीता शोध संस्थान में चल रही प्रकल्पों की जानकारी गई। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी विचार विकास मिशन की कोषाध्यक्ष मधु ठाकुर संगीता सीमा शर्मा निर्मला के अलावा भक्त उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें