Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात शव

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अठसैनी फ्लाई ओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मृतक के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला मृतक अज्ञात मानसिकरूप से विक्षिप्त था व बीमार था तथा भीख मांगा करता था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मृतक के गुप्तांग में प्लास्टिक की नली लगी हुई थी और इसकी मृत्यु बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात मृतक की शिनाख्त के संबंध में अथक प्रयास करने पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मृतक का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा मृतक की शिनाख्त हेतु प्रयास जारी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और उसके फोटो भी वितरित किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने पर उसके परिवार को सूचित किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें