Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद में अतिथि अध्यापकों ने यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि, राजरानी के बलिदान को किया याद

Faridabad: फरीदाबाद में अतिथि अध्यापकों ने यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि, राजरानी के बलिदान को किया याद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अतिथि अध्यापक बीते दिन बल्लभगढ़ स्थित कम्युनिटी सेंटर-3 में एकत्रित हुए और अतिथि अध्यापिका राजरानी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान अध्यापकों ने यज्ञ किया, पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।विदित हो कि 7 सितंबर 2008 को रोहतक में अतिथि अध्यापकों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में जींद निवासी अतिथि अध्यापिका राजरानी शहीद हो गई थीं। जिला प्रधान रघु वत्स ने कहा कि राजरानी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदेश के हजारों अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

रघु वत्स ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने वादों के विपरीत अतिथि अध्यापकों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। सेवानिवृत्ति की ओर बढ़ रहे अध्यापक अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जो उनके साथ धोखा है। ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना ने 2014 के भाजपा घोषणा-पत्र का हवाला देते हुए अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई और शोषण बंद करने का आह्वान किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में डेमोक्रेटिक टीचर स्कूल एसोसिएशन फरीदाबाद के जिला प्रधान भीम सिंह, भाजपा नेत्री स्वराज सिंह, अतिथि अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना, मनोज शास्त्री, वीरेंद्र कुमार, कमल दीक्षित, सैलेंद्र मिश्रा, आचार्य रविमोहन शास्त्री, कुलदीप सिंह, भागीरथ शास्त्री, विनोद भाटी, सरला रानी, मधु सहित बड़ी संख्या में अतिथि अध्यापक मौजूद रहे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें