Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दो पक्षों में मारपीट, पथराव से गाड़ी क्षतिग्रस्त

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और देखते ही देखते एक युवक ने पथराव कर एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला मजीदपुरा से एक बारात गई थी। देर शाम कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे एक कार के शीशे टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। किसी के कोई चोट नहीं आई। कार के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें