Noida Harsh Firing: हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

Noida Harsh Firing: हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

नोएडा। थाना फेज-2 पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग वीडियो में चिन्हित किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज तंवर, पुत्र सतबीर तंवर, निवासी ग्राम मांडी, थाना फतेहपुर बेरी, दिल्ली, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को सिटी पार्क, सेक्टर-93, नोएडा से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद हुई है। 6 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी को अवैध हथियार से फायरिंग करते देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सेक्टर-93 के पास दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से वही अवैध पिस्टल बरामद हुई, जिसका उपयोग उसने वायरल वीडियो में किया था। पुलिस ने हथियार, जिंदा कारतूस और मैगजीन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। थाना फेज-2 में आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आम लोगों की जान और माल के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति भविष्य में इस तरह की हरकत करने से पहले सोचें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर्ष फायरिंग से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि हथियार की सप्लाई और किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img