Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर फ्रॉड पर बड़ी सफलता: 31.67 करोड़ वापस लौटाए गए, 52.85 करोड़ फ्रीज, 2,073 गिरफ्तार

Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर फ्रॉड पर बड़ी सफलता: 31.67 करोड़ वापस लौटाए गए, 52.85 करोड़ फ्रीज, 2,073 गिरफ्तार
नोएडा। नोएडा पुलिस ने पिछले दो वर्षों में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में भारी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक कुल 2,073 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पीड़ितों को उनके ठगी गए धन की बड़ी रकम वापस दिलाई गई। कुल 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार रुपए पीड़ितों तक लौटाए गए, और 52 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए को फ्रीज किया गया।
साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए गए 4,401 मोबाइल नंबर और 453 आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे फ्रॉड की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस उपायुक्त (साइबर) श्रीमती शैल्या गोयल ने बताया कि “साइबर जागृत भारत” अभियान के तहत कमिश्नरेट साइबर क्राइम पुलिस ने अब तक दो लाख से अधिक छात्रों को विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों को ऑनलाइन जोड़कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया है।
इस अभियान के दौरान छात्रों, स्कूल और कॉलेज के स्टाफ को साइबर हाइजीन, डिजिटल इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फ़िशिंग, डेटा चोरी, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, साइबर बुलिंग और अन्य ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को ऑनलाइन सुरक्षा और सतर्कता के महत्व के प्रति सजग करना है।
साइबर जागरूकता के तहत आरडब्ल्यूए सेक्टर्स और एओए सोसाइटी में तीन लाख से अधिक नागरिकों को समूह बनाकर साइबर सुरक्षा लिंक और सलाह साझा की गई। इसके अलावा विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पुलिस का कहना है कि जागरूकता अभियान के बाद साइबर फ्रॉड के मामलों में स्पष्ट कमी आई है। इसके बावजूद, कई लोग अभी भी जानकारी की कमी और लापरवाही के कारण फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि निरंतर प्रशिक्षण और नागरिकों की सतर्कता ही साइबर अपराधों को रोकने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





