उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी की बड़ी वारदात, बंद मकान को निशाना बनाया

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अपने घर कॉलोनी में देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के दिल्ली में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जाने के बाद चोरों ने गुरुलाल सिंह के घर से करीब एक लाख रुपए नकद, डेढ़ किलो चांदी और लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

पीड़ित गुरुलाल सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी दीक्षा और मां मनजीत कौर के साथ दिल्ली में एक धार्मिक आयोजन में गए थे। उनके पिता प्रताप सिंह ड्यूटी पर थे। पूरा परिवार घर में ताला लगाकर बाहर था। चोर रात में पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने अलमारियां तोड़ीं, सामान बिखेरा और कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए।

सुबह मोहल्ले वालों ने घर के पीछे सामान बिखरा देखा, जिसके बाद उन्होंने परिवार को चोरी की सूचना दी। घर लौटने पर परिवार ने चोरी की वारदात देखी। चोरी हुई संपत्ति की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img