Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Shahdara double murder: शाहदरा डबल मर्डर केस में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया, घटना का किया खुलासा

Shahdara double murder
Shahdara double murder: शाहदरा डबल मर्डर केस में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया, घटना का किया खुलासा

Shahdara double murder: शाहदरा डबल मर्डर केस में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया, घटना का किया खुलासा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम ने हर्ष विहार डबल मर्डर मामले में खुलासा किया है कि इस हत्याकांड में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाबालिग मृतक आकाश का दूर का रिश्तेदार है और उन्हें चाचा कहता था, लेकिन उनके बीच ज्यादा मेल-जोल नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर दिखने वाला लड़का यही नाबालिग था, जो इस वारदात को अंजाम देकर भागा था।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण आपसी रंजिश था। आकाश ने इस नाबालिग को कुछ पैसे देने थे, जिनका भुगतान न होने पर उनके बीच विवाद हुआ। इससे नाबालिग बेहद गुस्से में था और उसने हत्या की योजना बनाई। इस नाबालिग का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें वह एक अन्य हत्या के केस में भी शामिल रहा है। वहीं, मृतक आकाश पर भी छह मामले दर्ज थे, जबकि उसके भाई योगेश पर 14 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, रेप और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कैसे नाबालिग को शूटर से संपर्क मिला और इस पूरी घटना में उसकी भूमिका क्या रही। पुलिस का कहना है कि तकरीबन 17 दिन पहले से इस घटना की प्लानिंग चल रही थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नाबालिग ने पूरी योजना बनाई थी और उसने आकाश पर हमला करने के इरादे से मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

वारदात के दौरान आकाश के भतीजे ऋषभ पर भी फायरिंग की गई, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह नाबालिग पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और इस पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *