उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली इलाके के निजामपुर बाईपास के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय प्रताप (45) और लालाराम (48) के रूप में हुई है, जो हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के गोटा मऊ गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त हरदोई से नोएडा की ओर जा रहे थे, जब उनकी बाइक निजामपुर कट के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img