Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : यातायात व्यवस्था को देख रहे पुलिस कर्मियों पर हमला, कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे थे सभी

Hapur News : यूपी के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात व्यवस्था को देख रहे एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर सवार श्रद्धालुओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस ने मौके से 3 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को लेकर उपनिरीक्षक गौरव कुमार, सचिन कुमार, उमंग कुमार मेला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करा रहे थे।

इसी दौरान रॉन्ग साइड पर मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। जहां इस बात से नाराज ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी ट्रैक्टर से नीचे उतर आए और हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद तीनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक निखिल पुत्र सहजीव, अंकित पुत्र संजीव और सहजीव पुत्र कालू निवासी थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें