Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवती ने आत्महत्या की, युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, जाने का क्या पूरा मामला

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने युवती से शादी का वादा करके संबंध बनाए और चुपके से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करता रहा।

आरोपी की धमकी से परेशान थी युवती

युवती ने अपने परिवार को सारी बात बताई और परिजनों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना। 11 अगस्त को आरोपी ने फिर युवती को कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया।

परिवार ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया

परिवार ने तुरंत युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने पूरी घटना बताई। लेकिन गंभीर हालत के कारण उसकी मौत हो गई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने में लगी है ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें