उत्तर प्रदेश, नोएडा: अलग-अलग थीम पर होगा ग्रेनो के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस बार प्राधिकरण अलग-अलग थीम पर सौंदर्यीकरण का काम कराएगा। हालांकि इसका चयन अभी नहीं हुआ है, लेकिन कुछ कंपनियों ने अलग-अलग डिजाइन प्रस्तुत किए हैं। जल्द ही कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा। प्रवेश द्वारों को रंगीन डिजाइनर, फसाड लाइट व कलाकृतियाें से सजाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के तीन प्रवेश द्वार हैं। इनमें एक ग्रेनो वेस्ट, दूसरा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और तीसरा कुलेसरा के पास है। हाल ही में प्राधिकरण ने गोलचक्करों के साथ प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई है। इसके लिए कुछ कंपनियों को भी बुलाया गया था। करीब 10 कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण दिया है। इनमें अयोध्या महाकुंभ और भारत मंडपम में काम करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि कम खर्च पर अच्छा काम करने वाली कंपनी की तलाश की जा रही है। हर द्वार को अलग थीम पर विकसित किया जाएगा। थीम के चयन में चयनित कंपनी का सहयोग लिया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img