Delhi Elections: दिल्ली BJP प्रमुख ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और नरसिंह देव हनुमान मंदिर में किया पूजा-पाठ, केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

Delhi Elections: दिल्ली BJP प्रमुख ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और नरसिंह देव हनुमान मंदिर में किया पूजा-पाठ, केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में नए साल 2025 के पहले दिन दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मत्था टेका और चांदनी चौक के नरसिंह देव हनुमान मंदिर में पूजा कर वर्ष की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पांच संकल्प लेने का आग्रह किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने केजरीवाल से आग्रह किया कि वे झूठ और कपट की राजनीति छोड़कर दिल्ली की जनता से माफी मांगें। सचदेवा ने कहा कि 2025 दिल्ली की जनता के लिए विकास और सच्चाई का वर्ष बने, इसके लिए सभी राजनेताओं को ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए काम करने और सकारात्मक राजनीति अपनाने का संदेश दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img