Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : मथुरा में ब्रज रज उत्सव, हेमा मालिनी की ‘यशोदा कृष्ण’ ने वात्सल्य की नई गाथा रची, उमड़ी जनसैलाब

Mathura News : मथुरा में ब्रज रज उत्सव के दसवें दिन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान का मंच साक्षात गोकुल में बदल गया। सिने अभिनेत्री और पद्मश्री हेमा मालिनी की अप्रतिम कला ने अपनी प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’ के माध्यम से वात्सल्य और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

मंच पर जब हेमा मालिनी ने मां यशोदा के स्वरूप को साकार किया और उनके साथी कलाकारों ने बालकृष्ण की मोहक लीलाओं का मंचन किया, तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। नृत्य के हर भाव, मुद्रा और सधी हुई लय में मातृत्व की कोमलता और कृष्ण की नटखट छवि इस तरह जीवंत हुई कि दर्शकों को लगा मानो वे गोकुल की गलियों का साक्षात दर्शन कर रहे हों।

विशेष रूप से, जब कृष्ण द्वारा माखन चुराने और यशोदा द्वारा उन्हें स्नेहपूर्वक डांटने के दृश्य मंच पर आए, तो हर आंख में प्रेम और वात्सल्य छलक उठा। नृत्य नाटिका की शास्त्रीय रागों पर आधारित संगीतमय पृष्ठभूमि और भावप्रधान गीतों ने प्रस्तुति की दिव्यता को नई ऊंचाइयां दी।

प्रकाश व्यवस्था और मंच सज्जा इतनी अलौकिक थी कि हर दृश्य किसी दिव्य लोक का आभास करा रहा था। हेमा मालिनी के सधे हुए ताल और सूक्ष्म अभिनय से प्रदर्शन ने पूर्णता प्राप्त की। इस भावनात्मक मंचन को देखकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी श्रद्धा और भक्ति के गहरे संचार में डूब गए।

मंगलवार को उत्सव स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसने उत्सव के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कार्यक्रम से पहले, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) अशोक कुमार, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह सहित कई उच्चाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

अतिथियों ने पद्मश्री हेमा मालिनी और उनके मुंबई से आए साथी कलाकारों का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें