Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: 10 रूटों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 10 रूटों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निगम के अनुसार 10 रूटों पर निजी बसों का संचालन किया गया, यह रूट निर्धारित भी कर लिए गए हैं, इससे शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अनुबंधित बसों को करीब दस रूटों पर चलाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। हालांकि पहले भी टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उनमें संशोधन किया गया है। ऐसे में करीब आठ साल बाद नोएडा डिपो से एक बार फिर अनुबंध पर निजी बसें चल सकेंगी। यह बसें जिले के ग्रामीण रूट पर उतारी जाएंगी। बता दें, साल 2017 में नोएडा डिपो से अनुबंध पर निजी ऑपरेटर की दो वातानुकूलित बसें चलती थीं, जो कि जनरथ थी। इसमें एक बस नोएडा से प्रयागराज और दूसरी लखनऊ के लिए चलती थी। कुछ समय बाद निजी ऑपरेटर ने घाटे का हवाला देते हुए बसों की सुविधा को जारी रखने में अक्षमता जाहिर की। इसके बाद यूपी रोडवेज से करार खत्म हो गया। हालांकि अब एक बार फिर संशोधन करते हुए टेंडर जारी कर दिया गया है।

यह हैं निर्धारित दस रूट

नोएडा–परीचौक–रबुपुरा-झांझर-रन्हैरा, नोएडा–जेवर कट-जहांगीरपुर-लौदाना, नोएडा–परीचौक-नहर-बिलासपुर-दनकौर-झांझर, नोएडा–परीचौक–रबुपुरा-जेवर-हामिदपुर-झुप्पा मार्ग, नोएडा–परीचौक-रबुपुरा-तिरथली-करौली-गोविंदगढ़-कोठरा, नोएडा–खेड़ा मोड़-तकीपुर-अनवरपुर-सुहेदी मोहद्दीनपुर मार्ग, नोएडा–सूरजपुर-दादरी-महावर मार्ग, नोएडा–सूरजपुर–दादरी–कलौंदा मार्ग, नोएडा–ढेहरा झाल मार्ग, नोएडा–छोयसा मार्ग।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें