Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बिजनौर निवासी युवक साहिल की मौत हो गई। साहिल डेकोरेशन का काम करता था। वह बुधवार को काम के सिलसिले में गाजियाबाद गया था। गुरुवार को काम खत्म कर वह मोटरसाइकिल से बिजनौर लौट रहा था।

हादसे की जानकारी

पिलखुवा क्षेत्र में रिलायंस कट के पास एनएच-9 पर उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल साहिल को तुरंत रामा हॉस्पिटल पिलखुवा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें