Delhi Rain: दिल्ली में रातभर की बारिश से मौसम सुहाना लेकिन वॉटर लॉगिंग ने बढ़ाई मुसीबत

Delhi Rain: दिल्ली में रातभर की बारिश से मौसम सुहाना लेकिन वॉटर लॉगिंग ने बढ़ाई मुसीबत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Rain: दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। पारा लगातार चढ़ता जा रहा था और लोग राहत की आस लगाए बैठे थे। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि तेज हवा और बारिश के आसार बन रहे हैं और ठीक वैसा ही हुआ। रातभर हुई जबरदस्त बारिश ने राजधानी का मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन इसके साथ ही नई मुसीबत भी सामने आ गई। सुबह होते ही दिल्लीवासियों को जगह-जगह वॉटर लॉगिंग की समस्या से जूझना पड़ा।

दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी नजर आईं। देवली रोड और मेहरौली-बदरपुर रोड की तस्वीरें बताती हैं कि किस तरह से बारिश का पानी सड़क पर भर गया है। वाहन चालक पानी में डूबी सड़कों से बचते-बचाते किनारे से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लोग सुबह-सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले तो उन्हें गाड़ी चलाने से लेकर बस पकड़ने तक हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बच्चों के लिए भी यह बारिश मुसीबत बन गई। स्कूल जाने के लिए निकले नन्हे छात्र जल भराव के बीच रास्ता पार करते हुए परेशान दिखे।

लोगों का कहना है कि इतनी तेज और लगातार बारिश का अनुमान उन्हें नहीं था। मौसम में अचानक आई यह तेजी और झमाझम बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जल जमाव और ट्रैफिक जाम ने उनका दिन बिगाड़ दिया है। राजधानी की पहली बड़ी बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है और लोगों को याद दिला दिया है कि बारिश के मौसम में परेशानी दिल्ली का पुराना दस्तूर बन चुकी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img