Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 10 गाड़िया बरामद

नोएडा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 10 गाड़िया बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सैक्टर 113, पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना समेत 6 चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 10 चोरी की गाड़ियाँ, 19 चाबियाँ, विभिन्न कंपनियों की, वायर कटर, प्लास, लॉक ब्रेकर, और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। थाना सेक्टर-113 नोएडा की पुलिस ने एफएनजी रोड पर भारत अस्पताल के पास सर्विस रोड से 6 चोरों को गिरफ्तार किया। गिरोह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य स्थानों से चार पहिया वाहन चुराया करते थे।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय है और चोरी के वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर बेचता है। गिरोह के सदस्य की-प्रोग्रामिंग पैड का उपयोग कर वाहनों की डुप्लीकेट चाबियाँ बनाते थे और लॉक तोड़ते थे। चुराई गई गाड़ियों की नंबर प्लेट और प्रपत्र बदलकर, इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पार्क करते और फिर बेचने के लिए ले जाते थे। गिरोह के पास की-प्रोग्रामिंग पैड, वायर कटर, प्लास, लॉक ब्रेकर और अन्य उपकरण थे, जिनका उपयोग वे वाहनों की चोरी और उनकी डुप्लीकेट चाबियाँ बनाने के लिए करते थे। वे चोरी के वाहनों की फर्जी प्रपत्र और नंबर प्लेट तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में बेचते थे। नोएडा पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. खलील (34 वर्ष), 2. मोनु कुमार (33 वर्ष),3. सोनू (35 वर्ष), 4. राजेश कक्कड उर्फ राजा (47 वर्ष), 5. अली शेर उर्फ इमरान (38 वर्ष), 6. प्रमोद (29 वर्ष)

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *