Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हाईस्कूल में छात्र निशांत राघव ने हापुड़ में किया टॉप, आज जारी हुआ रिजल्ट

Hapur News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP) की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में हापुड़ जिले का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.01% रहा। कुल 14,664 पंजीकृत छात्रों-छात्राओं में से 14,165 ने परीक्षा दी। इनमें से 12,041 छात्र सफल हुए है।

सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

वीआईपी इंटर कॉलेज, पिलखुआ के छात्र निशांत राघव ने 600 में से 572 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। उसी विद्यालय की छात्रा भक्ति गोयल 570 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शोभित राघव, माधवी चौधरी और राबिया सैफी ने 567 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों का योगदान के लिए आभार जताया। इस उत्कृष्ट परिणाम ने जिले के शैक्षिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है।

हाईस्कूल टॉपर्स जिला

1. निशांत राघव – 572/600 (95.33%) – वीआईपी इंटर कॉलेज

2. भक्ति गोयल – 570/600 (95.00%) – वीआईपी इंटर कॉलेज

3. शोभित राघव, माधवी चौधरी, राबिया सैफी -567/600 (94.50%)

4. ओशीन मित्तल – 563/600 (93.83%)

5. शिवम सैनी – 553/600 (92.17%) – केएम लाल एसवीएमआईसी, गढ़मुक्तेश्वर

6. अनुषिका कश्यप – 550/600 (91.67%) – वीआईपी इंटर कॉलेज

7. राधिका – 548/600 (91.33%) समाज कल्याण इंटर कॉलेज, बंगोली

8. आंचल, निशु, राशी वर्मा, शरद कुमार – 542/600 (90.33%)

9. भानवी, धन श्री – 541/600

10. राधिका, प्रथम 540/600 (90.00%

)

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें