Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरा कृष्णा मड़ैया से मीरा की रेती की ओर आने वाले मार्ग पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।

मृतक की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सचिन पुत्र सतीश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गंगा चोली थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। वहीं दूसरा व्यक्ति अशोक पुत्र घनश्याम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी थाना हसनपुर जनपद अमरोहा गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें