Ghaziabad: गाजियाबाद में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को अंजाम

Ghaziabad: गाजियाबाद में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को अंजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित बृज विहार में आज दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े करीब 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इस दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान के नौकर को डराया, धमकाया और दुकान में रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। लूट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात दोपहर करीब 3:30 बजे उस वक्त हुई जब दुकान के मालिक किशन वर्मा बाहर गए हुए थे। उसी समय दो बाइक सवार बदमाश दुकान में दाखिल हुए। अंदर मौजूद नौकर को पहले थप्पड़ मारकर धमकाया गया, फिर हथियार दिखाकर चुप करवा दिया गया। इसके बाद बदमाश दुकान में रखे लगभग 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना लेकर चंद मिनटों में ही फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना लिंक रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल 6 टीमों का गठन किया गया है जो बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

डीसीपी पाटिल ने कहा कि पुलिस की टीमें टेक्निकल और मैन्युअल दोनों स्तरों पर जांच कर रही हैं। दुकान मालिक और नौकर के बयान दर्ज किए गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या बदमाशों को दुकान या मालिक की किसी गतिविधि की पहले से जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तेजी से छानबीन जारी है। उम्मीद की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागों के आधार पर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img