उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व सांसद राजू भैया के सुरक्षा गार्ड को आया हार्ट अटैक

Bulandshar News : बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा में आयोजित राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के दौरान एटा के पूर्व सांसद राजू भैया के सुरक्षा गार्ड अनिल राजपूत को दिल का दौरा पड़ गया। अचानक हुई घटना से खलबली मच गई। अनिल राजपूत को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह घटना 16 नवंबर को हुई, जब डिबाई में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया थे। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राजू भैया ने विधायक सीपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान और सांसद डॉ. भोला सिंह के साथ मिलकर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई।

पदयात्रा के दौरान ही राजू भैया के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी अनिल राजपूत को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इस घटना से मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही राजू भैया को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षाकर्मी की सुध ली। अनिल राजपूत को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया और बाद में उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अनिल राजपूत अब खतरे से बाहर हैं और उनका हृदय संबंधी इलाज वरुण हॉस्पिटल में चल रहा है। राजू भैया ने डॉक्टरों से बातचीत कर अनिल के उचित इलाज सुनिश्चित करने की बात कही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img