Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस की तीन शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। ये बदमाश दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।सेक्टर-126 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालिंदी कुंज से नोएडा में वारदात करने आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कालिंदी कुंज हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में महामाया फ्लाईओवर की तरफ से एक अपाचे और एक केटीएम बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखे।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इरशाद, नसीम और सुमित के रूप में हुई। तीनों आरोपी दिल्ली के शास्त्री पार्क के रहने वाले हैं और लंबे समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों के पास से 5 छीने गए मोबाइल फोन, 2 चोरी की मोटरसाइकिल और 3 अवैध तमंचे बरामद किए गए।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल से राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल और चेन स्नैचिंग करते थे। 25 फरवरी 2025 को सेक्टर-19 नोएडा में एक व्यक्ति से वनप्लस का मोबाइल और 2500 रुपये लूटे थे। जनवरी में भी थाना सेक्टर-58 में सैमसंग मोबाइल छीनने की वारदात कर चुके थे। एडिशनल डीसीपी नोएडा जॉन सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि ये बदमाश दिल्ली-एनसीआर में कई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें