Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : राधाकुंड मेला, अहोई अष्टमी स्नान के लिए 4 सुपर जोन में बंटा क्षेत्र, डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

Mathura News (सौरभ) : अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड में होने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटा गया है।

4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया क्षेत्र

राधे श्याम गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने सोमवार को मेले से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए राधाकुंड क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 5 एडीशनल एसपी, 13 सीओ (सर्किल ऑफिसर), 55 इंस्पेक्टर, 250 उपनिरीक्षक (एसआई), 600 आरक्षी (कांस्टेबल), और 94 महिला आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा, पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) और प्रशिक्षित गोताखोरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

कार्तिक नियम सेवा में जुटे भक्त रात्रि तीन बजे के बाद ही करें स्नान

एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने स्नान स्थल पर किए गए इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि कुंड में सीढ़ियों से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि सुरक्षा बनी रहे। डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्तिक नियम सेवा में जुटे भक्त रात्रि तीन बजे के बाद ही स्नान करें, ताकि एक साथ भीड़ न बढ़े और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है ताकि अहोई अष्टमी का यह पवित्र स्नान सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान संबंधित सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें