Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Faridabad shooting case, student attacked Faridabad, Operation Trackdown

Faridabad: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 5 नवंबर को छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। 3 नवंबर को शाम के समय श्याम कॉलोनी, बल्लभगढ़ में एक युवक ने 12वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारी थी और मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमों को बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया। अंततः क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम को सफलता मिली और 5 नवंबर को आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन, निवासी सिरमथला, जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास एक और अवैध हथियार है जिसे उसने गांव कबूलपुर के पास छुपा रखा है। अपराध शाखा की टीम मौके पर गई और आरोपी से हथियार बरामद कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने अचानक अवैध हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली लगाई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मौके से एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा राउंड और 2 खाली राउंड बरामद किए गए। थाना सेक्टर 58 में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैकडाउन की शुरुआत की गई है, जिसके तहत फायरिंग करने वाले आरोपियों को तुरंत तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने इसी अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें