Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, तीसरा गिरफ्तार

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के खुर्जा नगर में बीते मंगलवार को दिनदहाड़े युवक को गोली मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कस्बा चोला के निकट पीले बंम्बा पुलिया पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान मुकेश (मूला) और पवन के रूप में हुई है। जबकि तीसरे बदमाश युवराज उर्फ डॉन को भी कांम्बिग कर पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने कल मंगलवार को तारीख से लौट रहे अर्जुन को तीन गोलियां मारी थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने बदमाशों के पास से 1 मोटर साइकिल, 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह मुठभेड़ कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के चोला रोड पीला बम्बे के निकट हुई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ¹ ² ³

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें