Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड्स और निवासियों के बीच मारपीट

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड्स और निवासियों के बीच मारपीट

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड्स और निवासियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यह विवाद सोसाइटी के एग्जिट गेट पर एक गाड़ी के अंदर प्रवेश को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड्स और सोसाइटी निवासियों के बीच लात-घुसे चलने लगे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने महिला निवासियों के साथ भी मारपीट की, जिससे सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस के सामने ही यह घटना हुई। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड्स अपनी मनमानी कर रहे हैं और उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। इस घटना ने सोसाइटी के माहौल को असुरक्षित बना दिया है और लोग चिंता में हैं। मामला सेंट्रल नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र का है और पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स और शामिल निवासियों से पूछताछ कर रही है ताकि स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके कि विवाद कैसे बढ़ा और इस पर उचित कार्रवाई की जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img