Saraikela: झारखंड के सरायकेला में दर्दनाक हादसा, चेक डैम में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत

Saraikela: झारखंड के सरायकेला में दर्दनाक हादसा, चेक डैम में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चेक डैम में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत हो गई। यह हादसा अमदा पुलिस आउटपोस्ट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दराइकेला पंचायत के दराइकेला नाले में हुआ। मृतकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, चारों युवक गर्मी से राहत पाने के लिए दराइकेला नाले में बने चेक डैम में नहाने गए थे। हालांकि उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि पानी की गहराई कितनी है। नहाते हुए वे सभी अचानक गहरे पानी में चले गए और संभल नहीं पाए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। चार युवकों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img