Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सड़क पर रईसजादों की स्टंटबाजी, ट्रैफिक जाम की स्थिति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सड़क पर रईसजादों की स्टंटबाजी, ट्रैफिक जाम की स्थिति

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर गाड़ी से स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी चौराहे के पास हुई, जहां कुछ रईसजादों ने ट्रैफिक को रोककर सड़क पर स्टंटबाजी की। दर्जनों गाड़ियों ने चौराहे पर खड़ी होकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि स्टंटबाजों की वजह से रोड पर गाड़ियां काफी देर तक खड़ी रही और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों ने गाड़ियों की चक्का घूमाने, तेज रफ्तार में ड्रिफ्टिंग करने और सड़क पर खड़े वाहन के बीच स्टंट करने जैसी खतरनाक हरकतें की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की पहचान करने और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों और उनके चालकों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा को खतरे में डाला बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों में चिंता और गुस्सा पैदा कर दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें