उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में डेंगू के आठ संवेदनशील स्थान चिह्नित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहर में डेंगू के लिए आठ स्थानों संवेदनशील (हॉट स्पॉट) को चिह्नित किया गया। इन सभी स्थानों पर पांच से अधिक डेंगू मरीज मिले हैं। यहां लार्वा खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्राधिकरण के साथ मिलकर काम करेगा। सेक्टर-22, होशियारपुर, हरौला, बरौला, भंगेल, सालारपुर, सदरपुर और मामूरा में डेंगू के पांच से अधिक मरीज मिले हैं। एक-दो स्थान पर मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। अलग-अलग स्थानों पर मरीजों की संख्या की रिपोर्ट के आधार पर ये हॉट स्पॉट निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग सहित घरों के अंदर भी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।

इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन स्थानों पर अभियान के लिए मदद मांगी है। वहीं, प्राधिकरण अपने स्तर से पूरे शहर में एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग आदि कार्य पहले से ही कर रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति वर्मा ने बताया कि इन स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बुखार के मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी होगी। जरूरत पड़ने पर उनके खून के नमूने लेकर जांच की जाएगी। ताकि बीमारी के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके। प्रत्येक महीने सर्वे जुलाई से अक्तूबर तक प्रत्येक महीने स्वास्थ्य विभाग सर्वे करता है। मरीजों की रिपोर्ट, हॉट स्पॉट में मरीजों की संख्या, इन स्थानों पर बुखार के मरीजों की स्वास्थ्य जांच, लार्वा की स्थिति, जलभराव के आधार पर मलेरिया विभाग रिपोर्ट तैयार करता है। इसी के आधार पर हॉट स्पॉट का निर्धारण, जागरुकता कार्यक्रम के अलावा कार्रवाई सहित अन्य कार्य होते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img