Delhi: CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचर को बीच सड़क दी पटखनी, बहादुरी देख सन्न रह गए लोग

CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचर को बीच सड़क दी पटखनी, बहादुरी देख सन्न रह गए लोग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में CISF की लेडी कमांडो भरे बाजार एक चेन स्नेचर को ऐसी पटखनी दी कि वो सन्न रह गया. दरअसल आरोपी ने महिला कांस्टेबल से चेन छीनने का प्रयास किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की. कांस्टेबल सुप्रिया नायक आईएसएफ यूनिट डीएमआरसी में तैनात हैं. आज 2 अक्टूबर की सुबह करीब पौने आठ बजे सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल सुप्रिया नायक ने अपने घर के पास अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास सैर के लिए निकलीं थीं. इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर गले की चेन छीनने की कोशिश की. तुरंत ही उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया और दूसरा भागने में सफल रहा.

कांस्टेबल सुप्रिया नायक ने सहायता के लिए शोर मचाया और पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत उनकी मदद की.  इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस की PCR हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि कांस्टेबल नायक को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img