उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के पास लांच हुई ग्रुप हाउसिंग स्कीम, YEIDA सिटी में 28 नवंबर को होगी ई-नीलामी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में घर की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में एक बार फिर भूखंड योजना लांच की है. इस योजना के तहत कुल 16 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों का आवंटन किया जाएगा जो कि सेक्टर 17, 18 और 22डी में स्थित है. योजना के अंतर्गत 28 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा जबकि 28 नवंबर को ई-नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन होगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है. इसके चलते यहां काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए एक चुनौती बनती जा रही है. विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो औद्योगिक सेक्टरों में कार्यरत है उनके लिए ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है.इससे पहले यमुना प्राधिकरण ने 9 मई को 17 भूखंडों की योजना निकाली थी. योजना के अंतर्गत 27 जून को ई-नीलामी होनी थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन न मिलने के कारण सिर्फ एक भूखंड का ही आवंटन हो सका. शेष बचे 16 भूखंडों को अब दोबारा योजना में शामिल किया गया है.
इस बार ज्यादा रेस्पॉन्स का भरोसा

यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण जिस प्रकार यीडा क्षेत्र में निवेश और लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि इस बार ग्रुप हाउसिंग योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img